भास्कर न्यूज | हजारीबाग स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग राज्य में बढ़ती गर्मी के प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी श्रेणी के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और प्राइवेट स्कूल संचालन की अवधि को बदल गई है। केजी से वर्ग-08 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित होगी। वहीं वर्ग-09 से वर्ग-12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। प्राइवेट स्कूल का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीआई अधिनियम और प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे। विभाग का आदेश 26 अप्रैल से विद्यालयों पर लागू होगा। उक्त आदेश +


