हजारीबाग में आतंकी हमले के विरोध में पूर्व सैनिकों ने निकाला कैंडल मार्च

भास्कर न्यूज | हजारीबाग जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूर्व सैनिकों ने पैगोडा चौक से झंडा चौक तक कैंडल मार्च निकालकर आतंकवादियों के खिलाफ अपने आक्रोश जाहिर किया। मौके पर पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट, एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने कहा कि हम सरकार से अपील करते हैं कि हम पूर्व सैनिकों को भी आतंकवादियों के खिलाफ मोर्चा संभालने के लिए सीमा पर भेजें, वर्दी तन से उतरा है, मन से नहीं। हमारे अंदर वही जोश जज्बा है, जो सेवाकाल के दौरान वर्दी में था। अरविंद ओझा ने कहा कि यह हमला केवल निर्दोष लोगों पर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और सहिष्णुता पर हमला है। इस हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब आर पार की लड़ाई जरूरी है। पूरा हिंदुस्तान इस आतंकी हमले से गुस्से में। सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *