पंचायत चुनाव से पहले वोटरों को पैसे बांटने का वीडियो:रामानुजनगर में प्रत्याशी के समर्थक ने नकली मतपत्र दिखाकर बांटे रुपए, कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान वोट खरीदी का मामला सामने आया है। रामानुजनगर विकासखंड में एक जनपद सदस्य प्रत्याशी के समर्थक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग मतदाताओं को पैसे बांट रहे हैं। साथ ही नकली मतपत्र दिखाकर ‘बरगद के पेड़’ चुनाव चिन्ह पर वोट डालने की शपथ दिला रहे हैं। वीडियो में लोगों को यह भी समझाया जा रहा है कि मतपत्र में किस प्रत्याशी को वोट देना है। वीडियो वायरल होने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई यह वीडियो वायरल होने के बाद भी प्रशासन और चुनाव आयोग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस घटना ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन चाहता तो अब तक दोषियों की पहचान कर उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। चुनाव में पैसों का खुला खेल लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। यह घटना बताती है कि कैसे धन बल का इस्तेमाल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग उठ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *