पंचायत पर सरपंच पति का राज, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सोनहत| ब्लॉक मुख्यालय की ग्राम पंचायत सोनहत में महिला सरपंच को निर्वाचित हुए 6 माह ही हुए हैं कि सरपंच पति पर पंचायत के सभी कार्यों के संचालन हस्तक्षेप और दखलअंदाजी को लेकर महिला पंच सहित ग्राम पंचायत के 20 वार्डों में 16 वार्डों के पंचों का आक्रोश फूट गया। उन्होंने पंचायती राज्य अधिनियम का हवाला देकर कार्रवाई करने को लेकर एसडीएम सोनहत को ज्ञापन सौंपा है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपे गए ज्ञापन में पंचों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत सोनहत में कुल 20 पंच और 1 महिला सरपंच हैं। ग्राम पंचायत सोनहत का सरपंच पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है और यहां महिला सरपंच हैं, लेकिन उनके पति दिनेश सिंह ग्राम पंचायत के सम्पूर्ण कार्यों का निस्पादन करते हैं। साथ ही ग्राम पंचायत की संपूर्ण कार्रवाई बैठक में सरपंच की कुर्सी पर बकायदे बैठते हैं। पंचों ने आरोप लगाया कि सरपंच पति के पंचायत संचालन से पंचों को परेशानी होता है। हम पंचों के निर्णय को कटाक्ष कर दिया जाता है। अपनी बातों को हमेशा हम लोगों पर थोपने का प्रयास किया जाता है। हम सभी निर्वाचित पंचों का अधिकार का हनन किया जा रहा है, जिससे हम पंच कुंठित और मजबूर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *