पंचायत भवन का ताला टूटा पीडीएस का चावल चोरी

जांजगीर | चंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोमनपुर में शासकीय उचित मूल्य दुकान से पीडीएस चावल चोरी का मामला सामने आया है। दुकान संचालक नोवेल कुमार बरेठ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे पिछले चार माह से वितरक के रूप में कार्यरत हैं। यह दुकान सखी सहेली महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित है। 8 जनवरी को दुकान में 147 क्विंटल चावल आया था। दिसंबर 2025 के वितरण के बाद 161 कट्टा चावल शेष था, जिसे पंचायत भवन के कमरे में रखा गया था। 21-22 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लगभग 61 कट्टा चावल चोरी कर लिया। पुलिस जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *