सुबह और शाम ठंड बरकरार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान बढ़ने के आसार

जांजगीर | जिले में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बावजूद सुबह और शाम के समय ठंड का असर बना रहेगा। दिन के समय तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा और मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में यह हल्की बढ़ोतरी शुष्क मौसम का ही हिस्सा है। सुबह और शाम की ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *