जांजगीर| थाना सारागांव पुलिस ने फेसबुक के माध्यम से युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी अश्वनी हंसले उर्फ अश्वनी हंसराज निवासी मोहगांव बताया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता और आरोपी की पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच कुछ समय तक बातचीत होती रही। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


