राज्य के पंचायतीराज विभाग की पंचायत समितियों के पुर्नगठन की अधिसूचना में खेमली पंचायत समिति को खत्म करने और घासा को दर्जा देने को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है। मंगलवार को ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने खेमली कस्बे को बंद रख अपना विरोध जताया। कस्बे में लोगों ने चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को लेकर भी आक्रोश जताया। कस्बे में बाजार भी बंद है। तस्वीरों में देखे खेमली बंद खेमली की जगह घासा को बनाया पंस., ये 26 पंचायतें ली राज्य सरकार की अधिसूचना में पूर्व में जो खेमली पंचायत समिति बनाई गई थी, उसकी जगह घासा को पंचायत समिति बना दिया गया है। घासा पंचायत समिति में 26 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं। इसमें नुरड़ा, पलाना खुर्द, विरधोलिया, घासा, डबोक, तुलसीदास की सराय, मेड़ता, नांदवेल, धुणीमाता, खेमली, गुड़ली, नामरी, धोलीमगरी, पलानाकलां, महुड़ा, सिंदू, मांगथला, रख्यावल, सांगवा, विजनवास, नउवा, चंदेसरा, रठाना, मंडी की मगरी, मोतीखेड़ा और गादोली गंदोली शामिल है। दो बिन्दुओं में समझे विरोध क्यों वीडियो : ओम पुरोहित, खेमली मिनट टू मिनट अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग पढ़िए…


