लुधियाना में धांधरा रोड पर लेंटर गिरने से हादसा:शहीद भगत सिंह नगर में कई घायल,एक व्यक्ति की मौत की आशंका

लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर धांधरा रोड पर देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक घर में लेंटर डाला गया था और कार्य पूरा होने के बाद मशीन को खोलने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान मशीन का चैनल और लेंटर को पकड़े हुए डंडे अचानक ढीले हो गए, जिसके कारण पूरा लेंटर नीचे आ गिरा। हादसे के समय नीचे कई मज़दूर काम कर रहे थे, जिन पर लेंटर गिरने से 3–4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत की भी आशंका है, हालांकि अभी तक मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घायल मजदूरों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुँचाया गया। खबर लिखे जाने तक यही जानकारी प्राप्त हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *