पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए RO-ARO लगाए:पंचायतीराज चुनाव की तैयारियां, पं.स. के 318 वार्डों के लिए होना है चुनाव

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इन चुनावों को लेकर निर्वाचन प्रकिया में अधिकारियों को जिम्मा दिया गया है। पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर उदयपुर नमित मेहता ने जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के लिए रिटर्निंग अधिकारी (RO) और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (ARO) की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए है। इसके तहत गिर्वा, कुराबड़, नाई, बड़गांव, गोगुन्दा, सायरा, झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव, कल्याणपुर, वल्लभनगर, भीण्डर, मावली, घासा, कोटड़ा, देवला और सुलाव पंचायत समितियों के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारियों, अतिरिक्त/उप आयुक्तों एवं विभागीय अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारी तथा संबंधित तहसीलदार/उप तहसीलदारों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। अब उदयपुर में 20 पंचायत समितियां
उल्लेखनीय है कि पंचायत राज संस्थाओं के वार्ड पुनर्गठन एवं नवसृजन की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद अब उदयपुर में 20 पंचायत समितियां हो गई है। पूर्व में उदयपुर जिले में कुल 22 पंचायत समितियां थीं, जिनमें से नवीन जिला सलूंबर के गठन के बाद 6 पंचायत समितियां सलूंबर जिले में सम्मिलित हो गई थीं। इसके पश्चात उदयपुर जिले में पंचायत समितियों की संख्या 16 रह गई थी।
नए सिरे से नाई, कल्याणपुर, सुलाव एवं ओगणा पंचायत समितियों के गठन के बाद उदयपुर जिले में पंचायत समितियों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गई है। जिला परिषद के 47 वार्ड और 590 ग्राम पंचायतें
अब उदयपुर जिले में पंचायत राज संस्थाओं की नवीनतम स्थिति के अनुसार जिले में 1 जिला परिषद, 20 पंचायत समितियां एवं 590 ग्राम पंचायतें कार्यरत रहेंगी। इन संस्थाओं के अंतर्गत जिला परिषद के 47 वार्ड, पंचायत समितियों के 318 वार्ड तथा ग्राम पंचायतों के 4948 वार्ड निर्धारित किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *