पाली| नगर पंचायत पाली में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर गायत्री परिवार ने गायत्री ज्ञान मंदिर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, सरस्वती पूजा एवं विभिन्न संस्कार आयोजित किया है। आयोजक गायत्री परिवार ने बताया कि इस आयोजन के पीछे उद्देश्य संसार के लौकिक सुख, समृद्धि बढ़ाने की विज्ञान परंपरा निहित है। जहां देव शक्तियों के आह्वान पूजन का मंगलमय समावेश है। ऋग्वेद में याग्निकों पुरोहित ने कहा है। उनके आदर्शों पर चलकर लोक परलोक दोनों सुधारे जा सकते हैं। सद्बुद्धि की देवी गायत्री महामंत्र की शक्ति एवं सामर्थ्य अद्भुत है। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में समस्त धर्म प्रेमियों हिंदू धर्मलंबियों को गायत्री ज्ञान मंदिर में सुबह 10:00 बजे पहुंचने की अपील की गई है।


