शिव धाम की प्राण-प्रतिष्ठा: पहले दिन नगर में निकाली कलश यात्रा

भास्कर न्यूज | गेवरा-दीपका ज्योति नगर दीपका में शिव धाम प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिन सोमवार को नगर में कलश यात्रा निकाली। 1100 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं, जिन्होंने प्रगति नगर के देव सरोवर तालाब से जल भरकर वापस समारोह स्थल पहुंची। भजन-कीर्तन कर श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए। करमा दल के सदस्यों का नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। शिव धाम परिवार ज्योति नगर दीपका का 5 दिनी शिव धाम प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। दीपका-पाली रोड पर नगर पालिका गेट से बिंझरी रोड पर स्थित शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर शिव धाम के रूप में विकसित किया है। मंदिर परिसर में ही सिद्धिदात्री माता दीपेश्वरी, गरूड़ देव व राधा-कृष्ण का मंदिर भी है। शिव धाम में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत हो गई है। 23 जनवरी को हवन व भोग-भंडारे के बाद धार्मिक आयोजन का समापन होगा। शिव धाम परिवार ने नगर में कलश यात्रा निकाली, जो विभिन्न चौक-चौराहे से गुजरी। देव सरोवर तालाब से जल भरने के बाद वापस समारोह स्थल पहुंची। वाराणसी के आचार्य पंडित शिवपूजन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। कलश यात्रा में नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष राजन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा, संतोषी दीवान, दिलीप सिंह समेत क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। शिव धाम महोत्सव के आयोजन से आयोजक परिवार ने क्षेत्र में आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया है। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *