पंच संघ सोनहत ने पंचायत में गड़बड़ी का आरोप लगाया

ब्लॉक मुख्यालय सोनहत में 9 फरवरी को विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए पंचों ने पंचायतों में व्याप्त वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। पंच संघ के अध्यक्ष प्रेमसागर तिवारी के नेतृत्व में पंचों ने अनुविभागीय अधिकारी के नाम 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। पंच संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिवस के भीतर मांगों का उचित निराकरण नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि पंचायतों में पंचों की जानकारी और हस्ताक्षर के बिना फर्जी तरीके से राशि का आहरण किया जा रहा है। कई पंचायतों में कार्यालयों में ताले लटके रहने, मूलभूत मद की राशि में भारी गड़बड़ी कर भुगतान निकालने और पंचायतों की राशि बैकुंठपुर के आईसीआईसीआई बैंक में रखने को लेकर भी आपत्ति दर्ज कराई। पंच संघ ने इन खातों को सोनहत स्थित बैंक में स्थानांतरित करने की मांग की है। यह ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के साथ-साथ जनपद पंचायत के सीईओ को भी सौंपा। कार्यक्रम में पंच संघ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पंच शामिल हुए। पंचों ने कहा कि पारदर्शिता नहीं आने तक संघर्ष जारी रहेगा और प्रशासन को जवाबदेह बनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *