पंजाबी यूनिवर्सिटी की टीम ने मानव रचना इंटरनेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट फरीदाबाद को 55-4 के अंतर से हराया

भास्कर न्यूज | जालंधर महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पटियाला के सरकारी आर्ट्स व स्पोर्ट्स कॉलेज में शुक्रवार को 6 दिवसीय उत्तर-क्षेत्रीय इंटर-यूनिवर्सिटी महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप की शुरुआात हुई। इस मौके पर डॉ. अनुभव वालिया रजिस्ट्रार महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उनके साथ सतीश कुमार पीएस टू वीसी भी शामिल हुए। प्रिंसिपल डॉ. रणबीर सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। टूर्नामेंट का शुभारंभ शपथ ग्रहण, ध्वजारोहण जैसी औपचारिक रस्मों के साथ किया गया। इस चैंपियनशिप में करीब 40 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहला मुकाबला पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और मानव रचना इंटरनेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट फरीदाबाद के बीच खेला गया, जिसमें पंजाबी यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 55-4 के बड़े अंतर से जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में एमडीयू रोहतक ने डीसीआर यूनिवर्सिटी सोनीपत को 68-23 अंकों से पराजित किया। इसी तरह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हरियाणा ने सीडीएल यूनिवर्सिटी सिरसा को 61-32 अंकों से हराया। प्रो. राजेंद्र सिंह यूनिवर्सिटी प्रयागराज ने एसआरएम यूनिवर्सिटी के खिलाफ मुकाबले में 47-16 से जीत हासिल की, जबकि थापर यूनिवर्सिटी ने गडवासू यूनिवर्सिटी को 31-10 के अंतर से मात दी। समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। इस मौके पर कॉलेज के स्टूडेंट्स भी मौजूद रहे। मैच के दौरान अंक हासिल करने का प्रयास करते हुए खिलाड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *