पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत में खास सुधार नहीं:डॉक्टर बोले- दिमाग में बहुत कम हलचल, ऑक्सीजन की कमी, हाथ-पैर कमजोर

हरियाणा के पिंजौर में बाइक हादसे से घायल हुए पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में जवंदा को अभी भी वेंटिलेटर पर रखा गया है। अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक उनकी दिमागी हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। उनके दिमाग में बहुत कम हलचल हो रही है। उनके दिमाग के MRI स्कैन में हाइपोक्सिक बदलाव दिखे हैं। जिसके मुताबिक उनके शरीर में ऑक्सीजन की कमी है। जिस वजह से शरीर के अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा रीढ़ की हड्‌डी की MRI में पता चला कि उनकी गर्दन और पीठ के हिस्से में काफी गहरी चोट लगी है। रीढ़ की हड्‌डी की गंभीर चोट की वजह से उनके हाथ और पैर बहुत कमजोर हो गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक इसी वजह से उन्हें लंबे समय तक वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल 24 घंटे न्यूरोसर्जरी और क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। पिछले 3 मेडिकल बुलेटिन में ये जानकारी दी गई… रविवार को CM मान पहुंचे थे अस्पताल
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत जानने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार दोपहर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे। वहां उन्होंने डॉक्टरों से जवंदा की तबीयत को लेकर अपडेट ली। सीएम ने कहा था कि शनिवार के मुकाबले जवंदा की हालत में थोड़ा सुधार हुआ है। उस दिन कई पंजाबी सिंगर्स भी अस्पताल पहुंचे थे और सभी ने उनके जल्द ठीक होने की अरदास की थी। सांडों की वजह से जीप से टकराई बाइक
राजवीर जवंदा का एक्सीडेंट 27 सितंबर (शनिवार) को पिंजौर-नालागढ़ रोड पर हुआ। वे बाइक से बद्दी से शिमला जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, रोड पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे, जिनसे बचने के चक्कर में जवंदा की बाइक सामने से आ रही जीप से टकरा गई। जवंदा को दो बार किया रेफर
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद जवंदा को पास के शौरी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर विमल के मुताबिक, उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें बाहर ही चेक करना पड़ा। वे बेसुध थे और पल्स बहुत धीमी थी। प्राथमिक इलाज के बाद पहले पंचकूला रेफर किया गया, फिर हालत गंभीर देखते हुए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल भेजा गया। गुरलेज अख्तर बोलीं- गलत पोस्ट न डालें
पंजाबी सिंगर गुरलेज अख्तर ने कहा- आशा करती हूं सब ठीक होंगे। वाहेगुरु सबको तंदुरूस्त रखें। कल राजवीर जवंदा वीर को देखने अस्पताल गए थे। अब पहले से इम्प्रूवमेंट हो रही है। सेहत में बहुत सुधार है। दुआओं और अरदासों में बहुत ताकत होती है। अरदास करते हैं कि वह जल्दी ठीक होकर, तंदुरूस्त होकर अपने परिवार के बीच आएं। स्टेजों का श्रृंगार बने। उन्होंने कहा- जो गलत अफवाहें फैला रहे हैं, उड़ा रहे हैं, गलत लिखकर डाल रहे हैं, वह पोस्ट न डालो। क्योंकि उन्हें बहुत चाहने वाले और प्यार करने वाले हैं, जिसमें उनके परिवार और अन्य लोग हैं। जिन्हें ये चीजें देखकर बहुत दुख होता है। ******************
ये खबर भी पढ़ें… पंजाबी सिंगर का गांव सदमे में:अखंड पाठ हो रहा, लोग मोहाली में डटे; स्टेज पर पिता के निधन की सूचना पर भी गाते रहे जवंदा​​​​ गांव पौना में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी गुरमीत सिंह मिले। गुरमीत बताते हैं- जब राजवीर छोटा था तो उनकी मां परमजीत कौर गांव की सरपंच हुआ करती थीं। तब दूरदर्शन की टीम मेरा पिंड–मेरा खेत की शूटिंग करने गांव में आई (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *