पंजाब अपडेट्स:जालंधर में ATM से फर्जी नोट निकले; दिल्ली CM गोल्डन टेंपल पहुंचीं; लुधियाना में बिजनेसमैन गिरफ्तार

जालंधर के 66 फीट रोड स्थित एक एटीएम से लोगों को 500-500 रुपए के फर्जी नोट मिलने का मामला सामने आया है। एटीएम से निकले नोट न केवल फटे हुए थे, बल्कि उनकी क्वालिटी और प्रिंट भी बेहद खराब थी। इसके साथ ही कई में गांधी की फोटो गायब मिली। लोगों ने बताया कि नोटों की बनावट सामान्य कागज जैसी लग रही थी। नोटों पर मौजूद सुरक्षा धागा, वाटरमार्क और अन्य अहम सुरक्षा फीचर या तो गायब थे या गलत तरीके से प्रिंट किए गए थे। कई नोट किनारों से फटे हुए थे, जो साफ तौर पर इनके असली न होने की ओर इशारा करता है। इसके बाद उन्होंने बैंक अधिकारियों से शिकायत की। (पूरी खबर पढ़ें) अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंची दिल्ली CM रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आज अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंची हैं। यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सीएम रेखा गुप्ता एक ही दिन में शहर के तीन बड़े और ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी। सीएम का दल पहले राजासांसी एयरपोर्ट पहुंचा, जहां प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से सीधा सीएम का काफिला विश्व प्रसिद्ध श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचा। मुख्यमंत्री यहां माथा टेका और गुरबाणी का आशीर्वाद लिया। (पूरी खबर पढ़ें) लुधियाना में जमीन धोखाधड़ी केस में बिजनेसमैन गिरफ्तार लुधियाना में सराभा नगर पुलिस ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल, सराभा नगर के प्रबंधक समिति के अध्यक्ष और प्रमुख बिजनेसमैन सुरिंदर सिंह रियात को जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। रियात को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उनके भाई जसबीर सिंह रियात को भी इस मामले में नामजद किया है, जो कि एक उद्योगपति भी हैं। यह परिवार एक शैक्षणिक ट्रस्ट चलाता है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *