पंजाब अपडेट्स:हरियाणा के CM बोले- पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, अकाली दल की हालत इनेलो जैसी

पंजाब की राजनीति में सक्रियता बढ़ा रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संकेत दिए हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा राज्य में अकेले उतर सकती है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल भाजपा के लिए उतने ही सम्माननीय थे, जितने हरियाणा में स्व. देवीलाल। सैनी ने बताया कि पहले भी पंजाब भाजपा ने अलग चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बादल साहब के रहते अकाली दल से गठबंधन बनाए रखने का निर्णय लिया। बादल साहब के निधन के बाद अकाली दल की स्थिति हरियाणा की इनेलो-जजपा जैसी हो गई है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऐसे हालात में यह संभावना मजबूत है कि भाजपा इस बार पंजाब में अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरे। मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल वे पंजाब में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं, जबकि राजनीतिक गतिविधियों की औपचारिक शुरुआत अभी बाकी है। उन्होंने यह भी बताया कि मुक्तसर में माघी के अवसर पर पहली बार भाजपा का मंच लगाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *