बकाया वेतन की मांग; 104 एंबुलेंस कर्मियों का प्रदर्शन

जयपुर | स्वास्थ्य विभाग के सामने मंगलवार को 104 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा के बेरोजगार कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि 104 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा के बेरोजगार कर्मचारियों ने 3 महीने के बकाया वेतन के लिए संबंधित कंपनी के बाहर प्रदर्शन किया और उसके बाद एंबुलेंस कर्मचारियों द्वारा अपनी नौकरी को वापस करने के लिए स्वास्थ्य भवन जयपुर पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द एंबुलेंस कर्मचारियों को नौकरी देने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *