पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़े 2 आतंकी:2.8 IED बरामद, NIA के 10 लाख के इनामी आतंकी गोल्डी ढिल्लों के लिए कर रहे थे काम

पंजाब पुलिस की फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने जर्मनी में बैठे आतंकी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढ़िल्लों मोड्यूल के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 2.8 किलोग्राम IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), जिसमें 1.6 किलोग्राम RDX और 1 रिमोट हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस की जांच में इनका लिंक जेल में बैठे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ भी निकला है। डीजीपी पंजाब ने इसे लेकर जानकारी साझा की है। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। डीजीपी बोले- पंजाब में शांति भंग करने की थी कोशिश पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा- काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने जर्मनी में बैठे आतंकी गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी ढिल्लों द्वारा संचालित आतंकी मॉड्यूल के प्रमुख गुर्गे जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह को अरेस्ट किया है। गोल्डी ढ़िल्लों का नाम पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के साथ भी जोड़ा है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा- राज्य की शांति बिगाड़ने की पाकिस्तान की ISI की योजना को विफल कर दिया। ढिल्लों पर एनआईए ने दस लाख का इनाम घोषित किया था पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विदेश जर्मनी में बैठे गोल्डी ढिल्लों पर एनआईए द्वारा दस लाख का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक्सपोल्सिव एक्ट के तहत स्टेट स्पेशल ऑपरेशन युनिट (SSOC) मोहाली में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले में टेरर गतिविधि को लेकर पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *