लुधियाना में आज बुड्डा दरिया में होगा स्नान:सीचेवाल माडल से हो रही सफाई,40 साल बाद नहाते लोग आएंगे नजर

पंजाब के लुधियाना में आज वैशाखी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सतलुज दरिया को दूषित करने वाला बुड्डा दरिया को साफ करने का जिम्मा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने उठाया हुआ है। सीचेवाल माडल से बुड्डा दरिया की सफाई हो रही है। आज गांव भूखड़ी खुर्द से गुजर रहे बुड्डा दरिया के पानी में सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल और पंजाब स्पीकर कुलतार सिंह संधवा शिरकत करेंगे। सांसद सीचेवाल भी करेंगे बुड्डा दरिया में स्नान सांसद सीचेवाल खुद भी आज दरिया में स्नान करेंगे। दोपहर करीब डेढ़ बजे स्नान की शुरूआत करेंगे। बता दें करीब 40 साल बाद इस दरिया में लोग नहाते हुए नजर आएंगे क्योंकि दूषित पानी के कारण ये दरिया विषेला हो गया था। करीब 90 डेयरियों का गोबर बुड्डा दरिया में गिर रहा था जिसे बंद करवाया गया। पहले बुड्डा दरिया का टीडीएस 195 था लेकिन अब सफाई के बाद 133 तक पहुंच गया है। 3 महीने पहले तक दरिया में फैली थी गंदगी गांव के लोगों के मुताबिक करीब 3 महीने तक इस दरिया के किनारे आने कोई पसंद तक नहीं करता था। यहां से गोबर और गंदे पानी की बदबू आती थी लेकिन अब यहां पर मेला सजाया जा रहा है। पास के ही गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब प्रकाश किए गए है जहां इसके भोग डाले जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *