पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा होगा फ्री:लिंक सड़कों की हालत खस्ता होने के कारण किसान देंगे धरना,पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध

पंजाब के लुधियाना में आज सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल फ्री होगा। किसान नेता यहां धरना दे रहे है। जिस कारण वह टोल को फ्री करवाएंगे। गांव मंगली से लाडोवाल टोल तक सड़कों की हालत खस्ता है जिस कारण आज ये धरना दिया जा रहा है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन की तरफ से ये रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। सड़कों की हालत खस्ता,लोग हो रहे परेशान जानकारी देते हुए प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि राहों रोड की हालत इतनी खस्ता है कि कोई भी व्यक्ति वाहन लेकर जा नहीं सकता। यदि कोई गर्भवती महिला राहों रोड से गुजरे तो उसे कोई ना किसी बड़ी समस्या आ सकती है। शाम के समय गांव मंगली से बस्ती जोधेवाल चौक तक रेहड़ी-फड़ियां इतनी अधिक लगी होती है कि जाम की स्थिति बन जाती है। दिलबाग सिंह ने कहा कि लिंक सड़कों की यदि बात करें तो बरसात के बाद इतने गड्ढे हो गए है कि रोजाना कई वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे है। टोल कर्मी मोटा टोल वाहन चालकों से लेते है लेकिन लोगों को सुविधाएं बिल्कुल नहीं दी जा रही है। इस कारण आज लोगों से अनुरोध किया है कि लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो। प्रशासन का विरोध किया जाएगा वहीं लाडोवाल टोल भी फ्री करवाया जाएगा। उधर, दूसरी तरह किसानों के धरने के पता चलते ही करीब 2 से 3 थानों की फोर्स और पुलिस चौकियों से मुलाजिमों को पुलिस प्रशासन ने तैनात कर दिया है ताकि टोल तक यह धरना ना पहुंच सके। पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *