लुधियाना के दोराहा में अकाली दल वारिस पंजाब दे के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह चीमा पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। यह वारदात उस समय हुई जब चीमा लुधियाना से अपनी इनोवा गाड़ी में दोराहा लौट रहे थे। हमलावरों ने अकाली नेता की कार का पीछा किया और दोराहा गुरथली पुल के पास फायरिंग कर दी। हमलावरों ने जो गोली चलाई वो जसवंत सिंह चीमा की कार की खिड़की पर लगी। गोली चलने के बाद चीमा ने गाड़ी नहीं रोकी। चीमा गाड़ी को भगाकर सीधे दोराहा थाने पहुंच गए। उन्होंने थाना दोराहा में इस मामले की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, दोराहा के गुरथली पुल के पास बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। अंधेरा होने के कारण चीमा को संदिग्धों पर शक हुआ, जिसके चलते उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी और आगे बढ़ा दी। (पूरी खबर पढ़ें) जालंधर में नकली पुलिसकर्मी बन लगाई नाकाबंदी:बाइक सवार युवक को रोका, चाबी निकालने पर हंगामा, शिवसेना नेता का सिक्योरिटी गार्ड निकला युवक जालंधर में बाइक रोकने और चालान काटने को लेकर हंगामा हो गया। शक होने पर बाइक सवार युवकों ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। नाका लगाकर खड़े वर्दी और बिना वर्दी वाले युवकों से पूछताछ की तो पता चला कि ये नाकाबंदी ही नकली है। लोगों की भीड़ बढ़ने और वीडियो बनता देख नकली पुलिसकर्मी और उसके साथ आए 2 युवक मौके से भाग निकले। ये हंगामा देर रात पिम्स मेडिकल कॉलेज के सामने बनी मार्केट के पास हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)


