रामगढ़ के पटेल चौक पर भीषण सड़क हादसा:टायर चेक कर रहे चालक को ट्रक ने कुचला, ड्राइवर मरा, पुलिस ने शव भेजा अस्पताल

रामगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल चौक के पास शनिवार रात करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब सड़क किनारे खड़े ट्रक का चालक नीचे उतरकर टायर की जांच कर रहा था। इसी दौरान आलू-प्याज से लदा एक अन्य ट्रक पीछे से आकर खड़े ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बिहार का रहने वाला था ड्राइवर मिली जानकारी के अनुसार, पटेल चौक के पास BR 46C 1019 नंबर का ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। ट्रक के 55 वर्षीय चालक अशोक यादव, जो बिहार के रहने वाले थे, गाड़ी से उतरकर टायर की स्थिति जांच रहे थे। तभी पीछे से JH 02BH 6177 नंबर का आलू-प्याज लदा ट्रक तेज रफ्तार में आया और खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की चपेट में आकर अशोक यादव बुरी तरह कुचल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक को मामूली चोटें आई हैं। शव भेजा गया पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत रामगढ़ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को सड़क से हटाया गया, ताकि यातायात सामान्य किया जा सके। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले आई है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फोरलेन पर तेज रफ्तार बन रही जानलेवा पुलिस ने मृतक चालक के वाहन मालिक को मोबाइल के माध्यम से हादसे की सूचना दे दी है। इधर, पटेल चौक फोरलेन पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन होने के कारण इस मार्ग पर वाहन अक्सर तेज गति से चलते हैं, जिससे पहले भी कई गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *