पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना:20 सितंबर तक मानसून की वापसी, दोपहर में दिखेगा गर्मी का असर, सुबह शाम ठंडक

पंजाब से मानसून 20 सितंबर तक पूरी तरह से वापस लौट जाएगा। जाते-जाते यह पंजाब के सेंट्रल हिस्सों से गुजरेगा, जिससे कई जगहों पर बारिश हो सकती है और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज और कल अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आज को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिलेगा। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, नवांशहर और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन जिलों में स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव होगा और बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। बारिश से किसानों को कुछ राहत मिल सकती है। तापमान की बात करें तो लुधियाना और मानसा में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। दोनों जगह 37.1 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। वहीं, बठिंडा में न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आएगी गिरावट, उमस से राहत मिलेगी मौसम विभाग ने बताया कि बारिश से तापमान में हल्की गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, इस दौरान किसी तरह की भारी बारिश या तूफान की चेतावनी जारी नहीं की गई है। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे बारिश को देखते हुए फसलों की संभाल करें और खेतों में पहले से जरूरी इंतजाम कर लें, ताकि किसी तरह का नुकसान न हो। सभी नदियों का घट रहा जलस्तर बारिश होने से वातावरण में ठंडक घुल जाएगी और मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है। वहीं, लोगों को भी आने-जाने में थोड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से बढ़ी हुई गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। वहीं, पहाड़ों में बारिश कम होने के कारण पंजाब में नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है और हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाया गया सफाई अभियान गांव गांव में जारी है। पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम का अनुमान अमृतसर- अमृतसर में अधिकतम तापमान 35.1 सेल्सियस तक रहा, बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, अमृतसर में अभी तक 651.9 MM बारिश दर्ज की गई है। जालंधर- जालंधर में बारिश का अलर्ट नहीं है। तापमान 33 सेल्सियस तक रहा। जिले में 902.7 MM बारिश अभी तक दर्ज की गई है। लुधियाना- लुधियाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अलर्ट है। अधिकतम तापमान 37.1 सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, लुधियाना में 798.2 MM बारिश अभी तक हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *