पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए कोई अतिरिक्त पानी नहीं: कांग्रेस

लुधियाना| कांग्रेस पार्टी के एससी डिपार्टमेंट लुधियाना के चेयरमैन और पंजाब यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी राहुल डुलगच ने बुधवार को वरिष्ठ नेता डॉ. राज कुमार वेरका का महाराज नगर स्थित दफ्तर में स्वागत किया। इस दौरान वेरका ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप ने पंजाब को दोनों हाथों से लूटा है और हरियाणा को देने के लिए पंजाब के पास एक बूंद अतिरिक्त पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजने के लिए संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से उतार रही है, लेकिन जनता आप को पहले ही नकार चुकी है। उपचुनाव में भारत भूषण आशू की जीत तय है। वेरका ने पहलगाम आतंकी हमले को केंद्र की विफलता बताया और कहा कि मासूमों की जान सरकार की लापरवाही से गई। कार्यक्रम में काउंसलर जसविंदर सिंह, इकबाल मुंशी, भरत सिंह, जग्गी ढंडारी, एडवोकेट लवप्रीत सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *