लुधियाना| राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने भारत नगर चौक स्थित लुधियाना फर्नीचर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकतर मुद्दों का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष जगतार सिंह, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह (चन्ना), अध्यक्ष राजिंदर सिंह (हीरा), मुख्य सलाहकार पॉल खुराना व अन्य ने पार्किंग की कमी, ट्रैफिक जाम और सार्वजनिक शौचालयों की समस्या उठाई। अरोड़ा ने बताया कि एनएचएआई एलिवेटेड रोड क्षेत्र में 700 वाहनों की पार्किंग सुविधा विकसित करेगा, जिसकी निविदा 25 मई को खुलेगी और आवंटन के तुरंत बाद निर्माण शुरू होगा। यह पार्किंग यूरोपीय मानकों पर आधारित होगी।


