पंजाब के फरीदकोट का तापमान 31 के पार:3 दिनों में तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ेगा; 9 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

पंजाब के तापमान में लगातार बढ़ौतरी जारी है। आने वाले दिनों में अधिकतर शहरों का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। जबकि 9 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिससे हलकी राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावनाएं बन रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब में बीते तीन दिनों से रोजाना धूप निकल रही है। वहीं, आने वाले 4 दिन भी धूप खिलने के आसार बन रहे हैं। जिसके चलते तापमान में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। राज्य में अधिकतम तापमान में 0.8°C की वृद्धि दर्ज की गई है, हालांकि यह सामान्य से 1.6°C अधिक है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 31.1°C और अबोहर में 29.3°C रिकॉर्ड किया गया। 12 से फिर बारिश के बने आसार कुछ दिनों से बढ़ रहे तापमान में बीच हलकी राहत मिलती भी दिख रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसका असर हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में अधिक रहेगा। वहां बर्फबारी भी हो सकती है और बारिश का भी अनुमान है। इन पश्चिमी विक्षोभ का असर 12 मार्च से पंजाब के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। अनुमान है कि 12 और 13 मार्च को पंजाब के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, इन दिनों के लिए किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। पंजाब के शहरों का तापमान अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। जिसके बाद तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। जिसके बाद तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 9 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। जिसके बाद तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 12 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। जिसके बाद तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। जिसके बाद तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 13 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *