सुकमा में 4 लाख के इनामी 2 समेत 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

भास्कर न्यूज | दोरनापाल/सुकमा सुकमा में 1 महिला समेत 5 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर लिया है। समर्पित नक्सलियों में 2 पुरूष नक्सलियों पर 2-2 लाख, यानि कुल 4 लाख रूपए का ईनाम घोषित है। समर्पित नक्सलियों में 2 लाख के ईनामी पेद्दाबोड़केल आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष माड़वी नंदा, 2 लाख के ईनामी पेद्दाबोड़केल आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष मड़कम माड़ा, करकनगुड़ा केएमएस अध्यक्ष कवासी पाले 44 वर्ष, पेद्दाबोड़केल आरपीसी सीएनएम उपाध्यक्ष मड़कम दशरू 34 वर्ष, करकनगुड़ा मिलिशिया सदस्य मड़कम नंदा 25 वर्ष शामिल हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीआरपीएफ की 223वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट सुखविंदर सिंह, कोबरा 203 के सहायक कमांडेंट साहिल छिकारा, नक्सल सेल प्रभारी रोशन सिंह राजपूत के सामने समर्पण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *