पंजाब के रूरल ओलंपिक गेम्स किला रायपुर का शेड्यूल जारी:बैलगाड़ियों की रजिस्ट्रेशन करवानी जरूरी, नहीं ली जाएगी फीस, कमेटी गठित

पंजाब के रूरल ओलंपिक गेम्स किला रायपुर में एक बार फिर बैलगाड़ियों की दौड़ देखने को मिलेगी। जिला प्रशासन ने किला रायपुर गेम्स का शेड्यूल जारी कर दिया। डीसी ने गेम्स का संचालन करने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया। डीसी ने साफ कर दिया कि बैलगाड़ी दौड़ में हिस्सा लेने के लिए बैल मालिकों को पहले रजिस्ट्रेशन करवानी होगी। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी बैलगाड़ी दौड़ में शामिल नहीं की जाएगी। डीसी ने कहा कि बैलगाड़ियों की रजिस्ट्रेशन फ्री रहेगी। इन खेलों पर पूरा खर्च पंजाब सरकार कर रही है। तीनों दिन बैलगाड़ियों की दौड़ करवाई जाएगी। इसके अलावा देश के अलग-अलग कोनों से करतब बाज इस दौरान पहुंचेंगे और अपने करतब दिखाएंगे। डीसी ने कहा कि गेम्स पारंपरिक तरीके से की जाएंगी। एनिमल वेलफेयर बोर्ड व सरकार के आदेशों की होगी पालना डीसी ने बताया कि बैलगाड़ियों की दौड़ करवाने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी बैलगाड़ियों की दौड़ एनिमल वेलफेयर बोर्ड, पंजाब सरकार व कोर्ट के आदेशों के अनुसार करवाएगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी ने भी नियमों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 30 जनवरी से 1 फरवरी तक गेम्स का शेड्यूल बैलगाड़ियों की दौड़ 30, 31 जनवरी व एक फरवरी को तीनों दिन होगी। रात को पंजाबी सिंगर अखाड़े लगाएंगे। 30 जनवरी: हॉकी मैच (लड़के ओपन), हॉकी मैच (लड़कियां ओपन),1500 मीटर फाइनल (लड़के व लड़कियां),400 मीटर हीट्स/फाइनल (लड़के व लड़कियां),60 मीटर दौड़ (प्राथमिक स्कूल लड़के व लड़कियां), बैलगाड़ी दौड़ (दोपहर 12:15 बजे से शाम तक) आयोजित होंगी।उद्घाटन समारोह में गिद्दा, भांगड़ा और निहंग सिंहों के करतब भी प्रस्तुत किए जाएंगे। 31 जनवरी: हॉकी सेमीफाइनल (लड़के व लड़कियां),कबड्डी सर्कल स्टाइल (लड़के व लड़कियां), कबड्डी नेशनल स्टाइल अंडर-17 (लड़कियां), शॉटपुट, लॉन्ग जंप, 100 मीटर दौड़, रस्साकशी और बैलगाड़ी दौड़ (दोपहर व शाम) आयोजित होंगी। 1 फरवरी : कबड्डी नेशनल स्टाइल अंडर-17 (लड़कियां), 200 व 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, शॉटपुट फाइनल,साइकिल दौड़, 65+, 75+, 80+ आयु वर्ग दौड़,ट्रॉली लोडिंग-अनलोडिंग, ट्राई साइकिल दौड़ और बैलगाड़ी दौड़ आयोजित की जाएंगी। बैलगाड़ियों की रजिस्ट्रेशन लिए कमेटी से करें संपर्क डॉ. हरजिंदर सिंह, सहायक निदेशक पशुपालन विभाग, लुधियाना (91151-15153) गुरिंदर सिंह, वेट लिफ्टिंग कोच (94176-54688) कंवलजीत सिंह, वेट लिफ्टिंग कोच (83606-03295) दिलजोत सिंह (97811-22303) गुरदीप सिंह (77102-75748) हरजीत सिंह (98725-26000) गुरविंदर सिंह (98556-39080) रजिंदर सिंह (98761-04195) जगदीप सिंह(98789-66894) मनजिंदर सिंह (98140-76143) गुरिंदर सिंह (94177-78016)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *