पठानकोट में श्री गुरुग्रंथ साहिब के क्षत विक्षत अंग मिले:गुरुद्वारे के पाठी पर बेअदबी के आरोप, सत्कार कमेटी ने संभाला मोर्चा

पठानकोट के मोहल्ला रामपुरा स्थित एक गुरु घर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का मामला सामने आया है। इससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सत्कार कमेटी ऑल इंडिया ने मौके पर पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के क्षत-विक्षत अंगों को अपने कब्जे में ले लिया। कमेटी ने इन अंगों को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन आने वाले गुरुद्वारा साहिब श्री बारठ के प्रबंधकों को सौंप दिया। देर शाम हुई इस कार्रवाई के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी स्थिति को शांत किया। सत्कार कमेटी के भाई बलबीर सिंह मुच्छल ने बताया कि रामपुरा मोहल्ला के गुरु घर में नियुक्त ग्रंथी को जपजी पाठ की वाणी और अरदास सही तरीके से नहीं आती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंग क्षतिग्रस्त पाए गए थे। इस बेअदबी की जानकारी स्थानीय प्रशासन को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ भी मौके पर पहुंचे। सत्कार कमेटी ने लोगों से गुरु घर की मर्यादा का पालन करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *