पंजाब के 9 जिलों में आज बारिश की संभावना:तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट; जून महीने में 28 फीसदी अधिक बरसे बादल

मौसम विज्ञान केंद्र ने 6 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश व पंजाब में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। हरियाणा और चंडीगढ़ में 30 जून से 2 जुलाई और 5 व 6 जुलाई को भारी वर्षा हो सकती है। अगले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, तो कहीं-कहीं पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। सोमवार शाम तक पंजाब के पटियाला में 6 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 1 मिमी व रूपनगर में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिसके चलते राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.6°C दर्ज किया गया है, जो बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। आज पंजाब के 9 जिलों में बारिश की संभावना वहीं, हिमाचल प्रदेश के साथ सटे 9 जिलों में आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश की संभावनाएं जताई गई है। जबकि अन्य जिलों में हालात सामान्य रह सकते हैं। पंजाब में 69.7 मिमी बरसे बादल पंजाब में जून महीने में मानसून समय से 5 दिन पहले पहुंचा। इतना ही नहीं, मानसून काफी राज्य पर काफी मेहरबान भी रहा। पंजाब में जून महीने में सामान्यता 54.5 मिमी बारिश होती है, जबकि इस साल 69.9 मिमी बादल बरसे हैं। यानीकि सामान्य से 28 फीसदी बारिश अधिक हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक पंजाब में कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावनाएं जताई हैं। पंजाब के शहरों में आज तापमान अमृतसर- आज बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावनाए हैं। तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आज बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावनाए हैं। तापमान 25 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आज बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावनाए हैं। तापमान 25 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आज बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावनाए हैं। तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आज बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावनाए हैं। तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *