पिछले तीन साल में ऐसे हुआ टैक्स संग्रहण

रांची नगर निगम संपत्ति कर संग्रहण में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में रांची नगर निगम ने 39,33,73,879.28 करोड़ का राजस्व हासिल करके एसएफ और जीबीएसएएफ के रूप में झारखंड राज्य में सर्वाधिक राशि संग्रहण करने वाला निकाय बन गया है। यह राशि कुल 81,320 करदाताओं के होल्डिंग टैक्स के रूप में प्राप्त की गयी है। मालूम हो कि इस वित्तीय वर्ष 2025-2026 के होल्डिंग टैक्स का एकमुश्त भुगतान 30 जून तक तय किया गया था। जिसमें कर दाताओं को टैक्स की राशि में अधिकतम 10 प्रतिशत की छूट का प्रावधान निगम द्वारा किया गया था। नगर निगम ने सभी नागरिकों को ससमय कर का भुगतान करने के लिए आभार प्रकट किया है। जो शहर के विकास में अपना योगदान देने के लिए संपत्ति कर का नियमित एवं ससमय भुगतान करते हैं। रांची नगर निगम द्वारा इस वसूल की गई राशि का उपयोग शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में खर्च किया जाएगा। {इस वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में कुल 22,945 करदाताओं द्वारा डिजिटल पेमेंट के माध्यम से 12,52,05,767.92 राशि की वसूली की गई। {4,809 करदाताओं के द्वारा 1,94,79,637.27 राशि का भुगतान निगम कार्यालय एवं डोरंडा अंचल कार्यालय स्थित जन सुविधा केंद्रों पर की गई। {53,533 करदाताओं के द्वारा 20,27,61,078 की राशि का भुगतान डोर-टू-डोर कलेक्शन के माध्यम से की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *