पंजाब के AAP विधायक पार्टी से सस्पेंड:अकाली नेता मजीठिया के घर रेड का विरोध किया था; IG का पद छोड़ चुनाव लड़ा था

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी से 5 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। उन पर अनुशासनहीनता और पार्टी के विपरीत चलने के आरोप लगे हैं। पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी ने यह निर्णय लिया है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विजय प्रताप सिंह पर यह कार्रवाई इसलिए की गई है, क्योंकि कुछ दिन पहले उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के पक्ष में बयान दिया था। साल 2022 में AAP की टिकट पर जीत हासिल करने वाले कुंवर विजय प्रताप सिंह के विचार पार्टी से मेल नहीं खा रहे थे। चाहे वह बरगाड़ी गोली कांड हो या AAP के अन्य फैसले। इतना ही नहीं, अमृतसर में होने वाले AAP के कार्यक्रमों में भी वह नजर नहीं आते थे। मजीठिया पर कार्रवाई को लेकर विजय प्रताप ने यह पोस्ट शेयर किया… हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *