जामताड़ा के करोड़पति ने ठगे 1 करोड़ 15 लाख:APK-फाइल से 5 राज्यों में फ्रॉड, क्लिक करते ही कट जाते थे पैसे, मुंबई-झारखंड से पकड़ाए

झारखंड के करोड़पति ठग अब्दुल मजीद ने छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के लोगों से 1 करोड़ 15 लाख की ठगी की है। ठगों ने APK फाइल (एंड्रॉइड पैकेज किट) के माध्यम से फोन हैक कर वारदात को अंजाम दिया। क्लिक करते ही खाते से पैसे कट जाते थे। बस्तर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले मास्टरमाइंड अब्दुल मजीद समेत 3 लोगों को जामताड़ा और मुंबई से गिरफ्तार किया है। ठगों ने बस्तर के लोगों से भी 7 लाख रुपए की ठगी की। मास्टरमाइंड अब्दुल मजीद के पास जामताड़ा में करोड़ों का घर, प्रॉपर्टी और कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। पहले भी डकैती और एक फ्रॉड केस में जेल जा चुका है। अब जानिए ठगों ने कैसे फ्रॉड किया ? दरअसल, जगदलपुर के तिरंगा चौक के पास रहने वाले अमलेश कुमार ने जनवरी 2025 को बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि एक्सिस बैंक कस्टमर केयर के 2268318000 नंबर से फोन आया। सामने वाले ने लोन लेने के लिए कहा, जिस पर लोन नहीं चाहिए कहकर फोन काट दिया। इसके बाद उसी दिन शाम 4:18 बजे एक्सिस बैंक से मोबाइल नंबर पर OTP आना शुरू हुआ। शाम 5:25 बजे उनके खाते से 500 कटे, फिर 4 लाख इसके बाद 500 और फिर 3 लाख 40 हजार रुपए कटने का मैसेज आया। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद वह बैंक गए। यहां जांच में पता चला कि, खाते में 21 जनवरी 2025 को नेट बैंकिंग के माध्यम से 7 लाख 33000 रुपए का लोन लिया गया है, जबकि उसने किसी भी प्रकार के लोन के लिए अप्लाई नहीं किया था। बैंक का स्टेटमेंट देखने पर पता चला कि, उनके मेल IED को चेंज कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने नेट बैंकिंग के माध्यम से पैसे खाते में ट्रांसफर कर निकाल लिए। थाने में शिकायत के बाद जगदलपुर SP शलभ सिन्हा ने साइबर सेल DSP गीतिका साहू के नेतृत्व में साइबर निरीक्षक गौरव तिवारी की टीम बनाई। अब जानिए कैसे पकड़े गए आरोपी ? जगदलपुर पुलिस की टीम ने नंबर और खाता को ट्रेस किया। इस दौरान अलग-अलग लोकेशन बताया। लोकेशन कन्फर्म होने के बाद SP ने निरीक्षक शिवानंद, दिलबाग सिंह और 2 जवानों की टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए मुंबई और जामताड़ा भेजा। पुलिस ने कार्तिकेय राय (20) और संतोष कुमार (41) को मुंबई से पकड़ा, जबकि इनके मास्टरमाइंड अब्दुल मजीद (45) को झारखंड के जामताड़ा से पकड़ा। आरोपियों के ठिकाने के यहां से ये सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों की तलाशी ली। इस दौरान पासबुक, चेक बुक, ATM कार्ड और बाकी दस्तावेज बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि, अपने परिचितों के नाम से खोले गए बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। अलग-अलग राज्यों में 116 से अधिक फर्जी खाता खुलवाकर 1 करोड़ 15 लाख 775 रुपए की ठगी किए हैं। SP शलभ सिन्हा बोले- सावधान रहें जगदलपुर के SP शलभ सिन्हा ने कहा कि, करीब 5-6 महीने की कड़ी मेहनत के बाद यह गिरोह पकड़ में आया है। इनमें अब्दुल इनकी गैंग का मास्टरमाइंड है। अलग-अलग राज्यों में लोग फैल हुए हैं। हालांकि, अब्दुल से ऊपर भी कई और लोग हैं। SP ने लोगों से अपील करते कहा कि ऐसे ठगों से सावधान रहें। अनजान नंबर से आने वाले APK फाइल को न खोलें। ऐसे करते थे फ्रॉड ये फ्रॉड अनजान नंबर से किसी भी व्यक्ति के नंबर पर एक APK फाइल सेंड करते थे। जिस नंबर पर APK फाइल भेजी गई है। यदि उसने फाइल डाउनलोड कर ली, तो उसके मोबाइल का सारा कंट्रोल फ्रॉड के पास चला जाएगा। उसके फोन में जो भी मैसेज आ रहे, जो भी ईमेल हो उसे आसानी से देख और बदल सकता है। बड़ी आसानी से पैसे ट्रांजेक्शन कर लेते हैं। …………………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… 50 करोड़ ठगकर रायपुर से भागने वाले थे विदेश: बिना बैंक जाए दिलाते थे लोन, 4 पार्टनर और 2 लड़कियों ने 250 लोगों को फंसाया साइबर क्रिमिनल और ठग लोगों को ठगने के लिए हर रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। हाल ही में लोन दिलाकर ठगी का केस चर्चा में है। इस स्कैम में कंपनी के लोग पहले टारगेट को कॉल करते हैं, फिर लोन और उसके फायदे के बारे में बताते हैं। बिना बैंक जाए लाखों का लोन दिलाते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *