पंजाब निर्मित शराब तस्करी मामले में ट्रक मलिक गिरफ्तार:नाकाबंदी में 500 कार्टन मिले थे; आरोपी को ब्यावर से पकड़ा

बांसवाड़ा मे सल्लोपाट थाना क्षेत्र के ​अनास चौकी मेन रोड पर हुई अवैध शराब जब्ती के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए शराब से भरे ट्रक कंटेनर के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। ​बीती 7 जनवरी 2026 को पुलिस ने नेशनल हाईवे-56 पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक कंटेनर को रोका था। तलाशी लेने पर उसमें चंडीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 500 कार्टन बरामद हुए थे। मौके से पुलिस ने चालक हीरासिंह को गिरफ्तार किया था। ड्राइवर ने बताया था मालिक का नाम ​सल्लोपाट थाने में दर्ज आबकारी अधिनियम के मामले की जांच आनंदपुरी थानाधिकारी कपिल पाटीदार को सौंपी गई थी। गिरफ्तार ड्राइवर हीरासिंह से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने खुलासा किया कि ट्रक और उसमें भरी शराब का असली मालिक हंगामीलाल है। ब्यावर से पकड़ा आरोपी ​पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ब्यावर जिले के बदनौर थाना क्षेत्र की मदद ली। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी हंगामीलाल पिता छितर (34) निवासी कुम्हारों का मोहल्ला, बदनौर को गिरफ्तार कर लिया है। ​पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह शराब चंडीगढ़ से कहां भरी गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कपिल पाटीदार, एएसआई कल्याण सिंह, एएसआई जितेन्द्र सहित अन्य पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *