पंजाब निर्मित 25 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त:घर और बाड़े में छुपाए थे 212 कार्टन, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

बाड़मेर जिले की गुढ़ामालानी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 212 कार्टन जब्त किए है। आरोपी भनक लगने पर मौके से भाग गया। पुलिस ने घर पर दबिश देकर शराब बरामद की थी। शराब की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि पनावली गांव में पंजाब निर्मित अवैध शराब की ब्रिक्री हो रही है। इस पर गुड़ामालानी पुलिस की टीम ने पनावली पहुंचकर हनुमान उर्फ पुटि्टया पुत्र रतनाराम के घर की तलाशी ली। पशुओं के बाड़े में और बाहर छुपाकर रखी पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के कुल 212 कार्टन बरामद किए। आरोपी को भनक लगने पर मौके से भाग गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। अवैध शराब की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए आंकी गई है। गुढ़ामालानी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया- आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई है। आरोपी की टीमें बनाकर तलाश की जा रही है। कार्रवाई में एएसआई प्रहलादराम, कॉन्स्टेबल चेतनराम, प्रवीण कुमार, लिच्छाराम, हिगोलसिंह, मोहनलाल, भवरलाल, महिला कॉन्स्टेबल जमना शामिल रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *