पंजाब किंग्स ने IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड कर दिखाया। मंगलवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब ने बैटिंग चुनी। टीम 111 रन ही बना सकी। जवाब में KKR 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पंजाब से युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लेकर मैच पलटा। मार्को यानसन ने 3 विकेट लिए। प्रभसिमरन सिंह ने 30 और प्रियांश आर्या ने 22 रन बनाए। कोलकाता से हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को 2-2 विकेट मिले। पंजाब ने सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया
पंजाब ने 111 रन डिफेंड किए, टीम ने IPL का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया। उनसे पहले 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ही 116 रन डिफेंड किए थे। तब पंजाब 92 रन ही बना सका था। मैच का स्कोरकार्ड


