पंजाब पुलिस ने 13 महीने बाद शंभू-खनौरी बॉर्डर खाली कराए:बुलडोजर से किसानों के शेड तोड़े, डल्लेवाल-पंधेर समेत 200 प्रदर्शनकारी हिरासत में

पंजाब पुलिस ने 13 महीने से बंद हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर को खाली करा दिया है। यहां आंदोलन कर रहे किसानों को हटा दिया गया। इस दौरान 200 किसानों को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद बुलडोजर से किसानों के बनाए शेड तोड़ दिए गए। पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद कल हरियाणा पुलिस भी दोनों बॉर्डर पर पहुंचेगी, जिसके बाद सीमेंट की बैरिकेडिंग हटाई जाएगी। इसके बाद शंभू बॉर्डर से जीटी रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इससे पहले शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों और केंद्र सरकार के बीच बुधवार को 7वीं वार्ता बेनतीजा रही। इसमें किसान नेता समेत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी शामिल हुए। इसमें पंजाब सरकार ने किसानों को बॉर्डर खाली करने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। जिसके बाद आंदोलन की अगुआई कर रहे किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के जगजीत डल्लेवाल को हिरासत में लिया गया। फोटोज में देखिए पुलिस की कार्रवाई… किसान 13 फरवरी से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। तब दिल्ली जाते वक्त हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें वहां रोक लिया था। वह MSP की गारंटी के कानून की मांग कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 4 बार दिल्ली जाने की कोशिश की लेकिन उन्हें शंभू बॉर्डर से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। केंद्र और किसानों की बैठक के बाद की कार्रवाई की हर पल की खबर को जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *