शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं मिले तो की मारपीट:जांजगीर-चांपा में युवक को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा में एक युवक ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पैसे नहीं मिलने पर उसने मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोसमंदा रेलवे फाटक के पास की है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मनोज भगत अपने दोस्त निखिल के साथ कैम्प से कोसमंदा बस्ती जा रहा था। रास्ते में 20 वर्षीय प्रेम कुमार यादव ने उन्हें रोका। उसने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की मनोज ने पैसे न होने की बात कही। इस पर प्रेम कुमार ने गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। इस घटना में मनोज को चोटें आईं। पीड़ित मनोज भगत ने चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी प्रेम कुमार को उसके गांव के पास से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *