6 महिला पंचों की जगह पतियों ने ली शपथ:महिला कांग्रेस ने की कानूनी कार्रवाई की मांग, निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की चेतावनी

कबीरधाम जिले में महिला जनप्रतिनिधि के स्थान पर उनके पति द्वारा शपथ लिए जाने के विरोध में कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को कबीरधाम जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू, पंडरिया की पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस राष्ट्रीय पर्यवेक्षक और बिहार प्रभारी प्रीति उपाध्याय शुक्ला तथा मयूरी सिंह शामिल थे। वहीं महिला कांग्रेस ने कार्रवाई न होने पर राष्ट्र व्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी है। ज्ञापन के माध्यम से महिला कांग्रेस ने ये मांगे रखी हैं महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने ज्ञापन सौंपे जाने के निर्देश दिए। ये है पूरा मामला कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के परसवाड़ा ग्राम पंचायत में चुने गए 12 वार्ड के पंचों में से 6 महिलाएं थीं, जबकि 6 पंच पुरुष थे। इन 6 महिला पंचों के पतियों और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों को पंचायत सचिव ने शपथ दिलाई। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना को महिला सशक्तिकरण का मजाक बताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि अगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो यह गलत उदाहरण पेश करेगा और इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा मिल सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *