एडमिट कार्ड पर साइन के लिए मांगे पैसे:सूरजपुर में छात्रों का आरोप- 500-500 लिए; प्राचार्य बोली- कॉलेज नहीं आते इसलिए दंडित किया

सूरजपुर जिले में प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर के लिए पैसे लेने का मामला सामने आया है। शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें प्रभारी प्राचार्य डॉ. अंजलि कश्यप वीडियो में पैसे लेती हुई नजर आ रही हैं। महाविद्यालय के छात्रों का आरोप है कि प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए प्राचार्य 500 रुपए की मांग कर रही हैं। छात्रों का कहना है कि जो पैसे नहीं देता, उसके प्रवेश पत्र पर वह हस्ताक्षर नहीं करतीं। इस मामले में प्रभारी प्राचार्य डॉ. कश्यप ने पैसे लेने की बात स्वीकार की है। हालांकि, उनका कहना है कि यह राशि उन छात्रों से ली गई है जो महाविद्यालय नहीं आते थे इसलिए उन पर दंड लगाया गया है। कॉलेज के डेवलेपमेंट में खर्च होगा – प्राचार्य प्राचार्य ने कहा कि बच्चे साल भर क्लास में नहीं आए, पढ़ाई इन्होंने नहीं की। नियम के मुताबिक इन्हें परीक्षा में नहीं बैठने देना चाहिए। लेकिन दंड स्वरुप उनसे पैसे लिए गए। इन पैसों को कॉलेज के डेवलेपमेंट में खर्च किया जाएगा। उच्च अधिकारियों को लिखा पत्र महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने उन्हें वीडियो दिखाया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *