विकलांगता के बावजूद जरूरतमंदों की मदद की:राजनांदगांव में होंगी सम्मानित; ड्रोन दीदी और पैड वूमेन का भी विशेष योगदान

राजनांदगांव में 22 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा महिला विंग और पद्मावत महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप भवन में होगा। विशेष रूप से विकलांगता के बावजूद जरूरतमंदों की मदद करने वाली ममता चंद्रवंशी और पूर्णिमा साहू को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इनमें 80 एकड़ में आधुनिक तकनीक से खेती करने वाली ‘ड्रोन दीदी’ शांति विश्वकर्मा और महिलाओं को नि:शुल्क सैनिटरी पैड वितरण करने वाली कविता निषाद प्रमुख हैं। उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित यह आयोजन उन महिलाओं की प्रतिभा और समर्पण को पहचानने का एक प्रयास है, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। महापौर अलका बाघमार होंगी मुख्य अतिथि पद्मावत महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष सुषमा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में दुर्ग की महापौर अलका बाघमार मुख्य अतिथि होंगी। विशेष अतिथि के रूप में पद्मश्री फुल भूषण यादव भी मौजूद रहेंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, उपाध्यक्ष किरण साहू और पूर्व महापौर हेमा देशमुख भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *