पंजाब पुलिस में शनिवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने 22 IPS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें बठिंडा समेत 3 जिलों के SSP भी शामिल हैं। ट्रांसफर आदेश के मुताबिक रोपड़ के SSP गुलनीत खुराना को प्रमोशन के बाद DIG काउंटर इंटेलिजेंस लगाया गया है। बठिंडा की SSP अमनीत कौंडल को भी प्रमोशन के बाद DIG परसोनल और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह पर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की पत्नी ज्योति यादव बठिंडा की नई SSP होंगी। मनिंदर सिंह को गुलनीत खुराना की जगह रोपड़ का नया SSP लगाया गया है। दर्पण आहलूवालिया खन्ना के नए SSP होंगे। पढ़ें ट्रांसफर आदेश की कॉपी…


