फरीदकोट जिले में भी किसान संगठनों के पंजाब बंद का व्यापक असर देखने को मिला। जहां एक तरफ जिले के शहरों व कस्बों के प्रमुख बाजार बंद हैं। तो वहीं किसान संगठनों ने अमृतसर बठिंडा NH पर जाम लगा दिया। एमएसपी के गारंटी कानून समेत किसानों की अन्य मांगों को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 35 दिनों से पंजाब हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे हैं। सरकार द्वारा किसी भी तरह की सुनवाई न किए जाने के रोष में किसान संगठनों ने पंजाब बंद का आह्वान किया। जिले के तमाम शहरों में बंद का व्यापक असर फरीदकोट जिले के तमाम शहरों में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही तमाम बाजार व दुकानें बंद रही और किसान संगठनों द्वारा जगह-जगह जाम लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। फरीदकोट में अमृतसर बठिंडा नेशनल हाईवे पर किसान संगठनों ने जाम लगा दिया है। जोकि शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। इसी तरह कोटकपूरा और जैतो में भी मुख्य चौकों पर किसान संगठनों द्वारा धरने देकर पर दर्शन किए जा रहे हैं।


