बठिंडा में किसानों के धरने पर पहुंचा दूल्हा:आंदोलन का किया समर्थन, बोला- गर्व है पंजाब बंद के दौरान हो रही मेरी शादी

किसान संगठनों के आह‌्वान पर आज पंजाब बंद किया गया है। बठिंडा में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। बठिंडा में जहां किसान जत्थेबंदियों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं, वहीं एक दूल्हा किसानों के पंजाब बंद आंदोलन को अपना समर्थन देने के लिए पहुंचा। आपको बता दें कि पंजाब बंद के तहत किसानों ने आज बठिंडा के घनैया चौक पर धरना लगाया हुआ है। आज दोपहर करीब बारह बजे गांव माखों निवासी दूल्हा बलजिंदर सिंह किसानों के बीच पहुंचा और किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन देने का ऐलान किया। मुझे गर्व है, आज मेरी शादी है: बलजिंदर सिंह बातचीत करते दूल्हे बलजिंदर सिंह ने कहा बेशक आज मेरी शादी हो रही है, जिसे टाला नहीं जाता था। परंतु किसान होने के नाते मैं और मेरा परिवार किसानों के इस धरने का समर्थन करता है। आज बहुत गर्व महसूस करता हूं, कि जहां आज पूरा पंजाब बंद है और मैं शादी करने जा रहा हूं। मेरा परिवार किसानों के साथ है और आज उनका समर्थन किया है। हम यह भी मांग करते हैं कि सरकार को उनकी फसलों का मूल्य उन बुनियादी सिद्धांतों से मिलना चाहिए, जो हमारे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल लंबे समय से मरण व्रत पर बैठे हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि जो किसानों की मांग है उनको जल्द पूरा किया जाए। बलजिंदर सिंह ने बताया कि वह मुक्तसर अपनी दूल्हन को लेने के लिए जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह अपने घर से चला है, रास्ते में कहीं भी मुझे कोई मुश्किल नहीं आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *