पंजाब में आज घने कोहरे का अलर्ट:3 जिलों में बारिश संभव; कल पंजाबी अभिनेत्री का एक्सीडेंट हुआ, इंस्पेक्टर की मौत हुई थी

पंजाब और चंडीगढ़ में आज, शनिवार (20 दिसंबर) को घने कोहरे का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने पूरे प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 22 दिसंबर तक बारिश भी हो सकती है। दूसरी तरफ अब दिन और रात दोनों का टेंपरेचर तेजी से गिरना शुरू हो गया हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठंड और बढ़ेगी। शुक्रवार को होशियारपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री तक पहुंच गया। इस वजह से 7 जगहों पर सड़क हादसे हुए। जिसमें मशहूर पंजाबी अभिनेत्री राज धालीवाल बाल-बाल बच गईं। वहीं गुरदासपुर से अमृतसर आते वक्त पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर सुलक्खन राम की एंबुलेंस फुटपाथ से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई और बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। आज से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इस वजह से पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, एक एंटी साइक्लोन सिस्टम राजस्थान के ऊपर बन रहा है। इस वजह से आज कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। विभाग के मुताबिक अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसी तरह संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *