पंजाब में आज भी धुंध का अलर्ट नहीं:जनवरी महीने का चौथा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव; कल बारिश व तूफान के साथ कोहरे का पूर्वानुमान

पंजाब में आज भी धुंध व कोल्ड वेव को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद पंजाब में उसका असर दिखना शुरू हो गया। सोमवार मध्यम बादल छाए रहे, ऐसा ही मौसम आज भी बने रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के मैदानी इलाकों के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार के लिए अलर्ट जारी किया है। एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान व दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन पाकिस्तान की सीमा में एक्टिव हैं। जिसके चलते मंगलवार पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। कई जगहों पर तूफान भी आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण एक बार फिर से मंगलवार के बाद 23-24 जनवरी को घने कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेशभर में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के करीब रह सकती है। 17 फीसदी कम बारिश दर्ज 18 जनवरी के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इससे पहले भी तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुए थे। चार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद भी राज्य में 17 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ये स्थिति नॉर्मल है। आंकड़ों के अनुसार जनवरी महीने में पहले 20 दिनों में 10.1 एमएम बारिश हो जाती है, लेकिन अभी तक राज्य में 8.1 एमएम ही बारिश हुई है। अगर 22 जनवरी को राज्य में अच्छी बारिश हुई तो अनुमान है कि बारिश की 17 फीसदी कमी दूर हो सकती है। पंजाब के राज्यों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान सामान्य से अधिक 8 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान सामान्य से अधिक 8 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान सामान्य से अधिक 13 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान सामान्य से अधिक 12 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान सामान्य से अधिक 12 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *