सुरेंद्र वैद्य | चंदवा चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने चुनाव जीतने के 100 दिन के भीतर टोरी रेलवे क्रॉसिंग में आरओबी निर्माण कार्य शुरू कराने का वादा किया था। उस वादे के फेल होने पर भाजपा कार्यकर्ता ही संसद से पूछ रहे हैं सवाल, कब बनेगा टोरी रेलवे क्रॉसिंग में आरओबी का निर्माण। दरअसल, उनके चुनाव जीतने के 210 दिन से अधिक समय बीत चुके हैं, लेकिन इस दिशा में अबतक कोई कारगर पहल नहीं होने की गई है। से प्रखंडवासी ही नहीं भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भी सांसद से सवाल करना शुरू कर दिया है, कहा कि क्या वह चुनावी वादा था या हकीकत में भी तब्दील होगा। प्रखंड भाजपा महामंत्री दीपक निषाद कहते हैं कि यह एक प्रमुख समस्या है। रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से आम जनता, यात्रियों और बीमार लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। चुनाव के दौरान सांसद भी इस पीड़ा को झेल चुके हैं। आजादी के बाद पहली बार चतरा लोकसभा सीट से स्थानीय उम्मीदवार मिलने और उनके चुनव जीत के बाद से लोगों में नई उम्मीदें जगी हैं।


