पंजाब में आज से फिर बदलेगा मौसम:4 जिलों में दो दिन हल्की बारिश की संभावना, तामपान बढ़ेगा, चंडीगढ़ के लिए नहीं अलर्ट

पंजाब में आज (19 मार्च) से मौसम एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल (20 मार्च को) को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंधी और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, जो दक्षिण-पूर्व ईरान और उसके आसपास चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे यह सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं चंडीगढ़ के लिए आज कोई अलर्ट नहीं है। मार्च महीने में 51% कम बारिश हुई मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में आगे भी वृद्धि हो सकती है, और इसमें तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट और पठानकोट जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। हालांकि, इस महीने अब तक औसत से 51% कम बारिश हुई है। आमतौर पर मार्च के इस समय तक 15.4 मिमी बारिश होती थी, जबकि इस बार केवल 7.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 12 से 26 डिग्री के करीब रह सकता है। जालंधर- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 13 से 28 डिग्री के करीब रह सकता है। लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 12 से 29 डिग्री के करीब रह सकता है। पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 14 से 29 डिग्री के करीब रह सकता है। मोहाली- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 16 से 29 डिग्री के करीब रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *