फतेहगढ़ साहिब में वसीका नवीस गिरफ्तार:रजिस्ट्री के लिए मांगे थे 5.5 लाख रुपए, कल कोर्ट में पेश किया जाएगा

फतेहगढ़ साहिब में वसीका नवीस (डीड राइटर) अनुपम शर्मा को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने सब-रजिस्ट्रार बस्सी पठाना की ओर से साढ़े 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। यह कार्रवाई बस्सी पठाना के एक निवासी की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि जायदाद की रजिस्ट्री के लिए वसीका नवीस ने यह रकम मांगी थी। शिकायतकर्ता ने सूझबूझ दिखाते हुए वसीका नवीस और सब-रजिस्ट्रार के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो ने जांच में शिकायत के आरोपों को सही पाया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। जांच में सब-रजिस्ट्रार की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *